{"_id":"16-53269","slug":"Tehri-53269-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ दो दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ दो दबोचे
Tehri
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चमोली। नंदप्रयाग नए बस अड्डे के समीप रविवार देर सांय पुलिस की एसओजी टीम ने दो चरस व्यापारियों को धर दबोचा। इनके पास से सात सौ ग्राम चरस बरामद की गई। एसओजी टीम प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मिली सूचना पर नेपाल निवासी गंग बहादुर और चमोली जनपद के दुर्मी गांव निवासी राम सिंह को चरस के साथ तब गिरफ्तार किया गया, जब वे इसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन