फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कानून को लेकर जागरूक होना जरूरी: बानू

कानून को लेकर जागरूक होना जरूरी: बानू

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Tehri
Tehri Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शदाब बानू ने कहा कि कानून सामाजिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए बनाए गए हैं। यह तभी कारगर होंगे जब लोगों में कानून के उपयोग के प्रति जागरूकता होगी।
विज्ञापन

पालिका सभागार में पीएनडीटी एक्ट एवं विधिक साक्षरता सेमिनार में बानू ने कहा कि प्रसव पूर्व गर्भ निर्धारण करना कानूनी रूप से अपराध है। कानून अपना काम तभी कर सकता है जब कोई पहल कर कानूनी सहायता प्राप्त करने का प्रयास करे। विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निशुल्क कानूनी सहायता भी देता है। सीएमओ डा. एसपी अग्रवाल ने कहा कि जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत माता और बच्चे को निशुल्क सुविधा दी जाती है। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 14 सौ रुपये तथा शहरी क्षेत्र में एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र दुमोगा, महावीर उनियाल, ज्योति भट्ट, सीपी चंद, सीएमएस डा.बीएस सामंत, डिप्टी सीएमओ डा. विनोद टोलिया, डा. ममता नेगी, डा. रीता बमोला, राजेंद्र असवाल, तहसीलदार मीनाक्षी पटवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed