{"_id":"16-53086","slug":"Tehri-53086-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण के आरोप में छात्र संघ ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण के आरोप में छात्र संघ ने रोका काम
Tehri
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर उंगलियां उठने लगी हैं। छात्र नेताओं ने कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य ठप करा दिया है। उन्होंने मामले की जांच के बाद ही कार्य शुरू करने की चेतावनी दी है।
स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में इन दिनों सड़कों का निर्माण, सुरक्षा दीवार, रंग-रोंगन और रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है। कुछ कार्य समाप्ति की ओर है और कुछ अभी भी निर्माणाधीन है। शुक्रवार को छात्र संघ पदाधिकारी परिसर पहुंचे और कार्य को देखकर बिफर पड़े। छात्र संघ पदाधिकारियों से परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को जबरन बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। ऐसे में घटिया कार्य करने का औचित्य नहीं है। छात्र संघ महासचिव गणेश लखेड़ा ने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा दीवारों का प्लास्टर अभी से उखड़ने लगा है। निर्णय लिया गया कि मामले की जांच के बाद ही कार्य को शुरू होने दिया जाएगा। काम बंद कराने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष कुशवीर तड़ियाल, उपाध्यक्ष जयंत नेगी, कोषाध्यक्ष नवीन लेखवार, गौरव तड़ियाल, अजय कठैत, धनवीर पुरसोड़ा आदि मौजूद थे।