फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विधायक ग्रामीणों सहित दूसरे दिन भी डटे रहे अनशन पर

विधायक ग्रामीणों सहित दूसरे दिन भी डटे रहे अनशन पर

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Tehri
Tehri Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत, सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मुहैया कराने, मुआवजा, विस्थापन की मांग को लेकर विधायक भीम लाल आर्य सहित चार लोगों का शुक्रवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। आंदोलनरत ग्रामीणों ने भिलंगना हाईड्रो पावर कंपनी पर पूर्व में हुए अनुबंध की शर्तों का पालन न करने का आरोप लगाया। कहा जब तक उनकी समस्त मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आंदोलित ग्रामीणों का कहना है कि घुत्तू लघु जल विद्युत परियोजना निर्माण के दौरान कंपनी और काश्तकारों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। परियोजना निर्माण के बाद गांवों को आपस में जोड़ने वाले मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। परियोजना का मलबा खेतोें में गिरा हुआ है। सिंचाई के लिए काश्तकारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कंपनी के अधिकारियों से पूर्व में हुए समझौतों को लागू करने की मांग की जा रही है। लेकिन कंपनी प्रबंधन उसका पालन नहीं कर रहा है। कंपनी समझौते का पालन करती तो ग्रामीणों को अपने हक-हकूकों के लिए आंदोलन का रास्ता नहीं अपनाना पड़ता। अब समस्याओं के निराकरण को लेकर बृहस्पतिवार से पंजा गांव में विधायक भीम लाल आर्य, गोविंद लाल, सूरत सिंह, सुंदर सिंह नेगी अनशन पर बैठे हुए है। विधायक आर्य ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को हठ छोड़कर ग्रामीणों के साथ हुए समझौते के अनुरूप कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed