{"_id":"16-53022","slug":"Tehri-53022-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उठा विवाद थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उठा विवाद थमा
Tehri
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर प्रखंड में उपली रमोली के खंबाखाल में हुई भाजपा मंडल की बैठक में पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले कार्यकर्ता बैकफुट पर आ गए। उन्हाेंने अब पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए घर वापसी कर ली। पूर्व विधायक विजय पंवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं में कोई असंतोष नहीं है। सब एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
खंबाखाल में हुई मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व विधायक पंवार ने कहा कि संगठन के चुनाव के समय कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। जिसे अब दूर कर लिया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर निकट भविष्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नाराज तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बताया गया कि सभी कार्यकर्ताओं की घर वापसी हो गई है। विधायक ने कहा कि अगले माह छह दिसंबर के बाद टिहरी की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह प्रतापनगर के दौरे पर आएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष रमेश रावत, गोविंद रावत, त्रिलोक सिंह रावत, प्रधान राजपाल राणा, जिला पंचायत सदस्य ज्योति थपलियाल एवं पूर्णा नेगी, सोबिंद्र सिंह राणा, अर्जुन सिंह बिष्ट, कनकपाल कंडियाल, जगमोहन सिंह राणा, रमेश राणा, कमल सिंह राणा, सनैना सेमवाल आदि मौजूद थे।