{"_id":"16-52965","slug":"Tehri-52965-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवाणी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवाणी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
Tehri
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार प्रखंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में लवाणी में ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 32 टीमें प्रतिभाग कर रही है। पहला मैच धमाड़ी -लवाणी के बीच खेला गया।
नगुण पट्टी के ग्राम लवाणी में आयोजित लवाणी प्रीमियर लीग (एलपीएल)का शुभारंभ पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट और मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में वे अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रदेश सरकार पहाड़ की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह पंवार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मूर्ति सिंह नेगी, गोपाल चमोली, जयवीर रावत, प्रधान मंगसीर सिंह नेगी, महावीर सिंह, रोबिन सिंह, जयपाल चौहान, सोबत सिंह महर, ध्यान सिंह मौजूद थे।