{"_id":"16-52809","slug":"Tehri-52809-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहाय लोगों की मदद करना सबकी जिम्मेदारी: कैंतुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहाय लोगों की मदद करना सबकी जिम्मेदारी: कैंतुरा
Tehri
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति और रैफल संस्था की ओर से फकोट में आयोजित शिविर में 210 विकलांगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 20 लोगों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
नरेंद्रनगर के ब्लाक मुख्यालय फकोट में आयोजित विकलांग शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख पार्वती कैंतुरा ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि कमजोर और असहाय लोगों की मदद करें। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कंड़ारी ने कहा कि राड्स और रैफल संस्था की ओर से मानसिक विकलांगों के जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान से उन्हें मुख्यधारा में जुड़ने में महत्वपूर्ण कदम है। राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने विकलांग को मुख्य धारा में लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। रैफल संस्था की नेहा कक्कड और टीम ने नुक्कड़ नाटक व मानसिक विकलांगता पर फिल्म के माध्यम से भी जानकारी दी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. अशोक, डा. रमेश काला, डा. राजकेश पांडेय, मनोज बडोनी, प्रियोलाल, उत्तराखंड़ जनजागृति संस्था के अध्यक्ष अरण्य रजन, कुंभी बाला भट्ट, संजय कोठारी मौजूद थे। शिविर में महिला समाख्या नई टिहरी और समाज कल्याण विभाग का भी सहयोग रहा।