फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आपदा प्रबंधन मंत्री और नेता प्रतिपक्ष फंसे

आपदा प्रबंधन मंत्री और नेता प्रतिपक्ष फंसे

Mon, 06 Aug 2012 12:00 PM IST
Tehri
Tehri Updated Mon, 06 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड (टिहरी)। आपदा प्रभावित उत्तरकाशी के दौरे पा जा रहे आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ढिक्यारा में फंस गए। चंबा-धरासू सड़क अवरुद्ध होने से वह ढिक्यारा से आगे नहीं बढ़ पा रहे है। मंत्री आर्य ने कहा कि वे यहां से वापस नहीं लौटेगे। आपदा प्रभावितों को फौरी तौर पर राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री खुद आपदा के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री उत्तरकाशी जाने के लिए अपराह्न एक बजे कंडीसौड़ पहुंच गए थे। लेकिन ढिक्यारा में सुबह से सड़क बंद चल रही है। जिससे उनका काफिला आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

चार पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त
नई टिहरी। बारिश से जिले की चार पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई है। दर्जनों गांवों में पेयजल की आपूर्ति ठप है। लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से रत्नोगाड़, स्यासूं, उप्पू और धारगांव पेयजल योजनाएं बीते दिन क्षतिग्रस्त हो गई है। जल संस्थान के ईई पीएस पंवार ने बताया कि इनमे से कुछ योजनाएं अभी जल निगम के अधीन संचालित हैं। जल्द ही योजना का मरम्मत कार्य कर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्िचित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed