{"_id":"46191","slug":"Tehri-46191-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति में आरक्षण पूर्ववत रखने की उठी मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति में आरक्षण पूर्ववत रखने की उठी मांग
Tehri
Updated Mon, 06 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था को पूर्ववत रखने की मांग उठाई गई। अन्य कर्मचारी संगठनों के इस बारे में विरोध पर रोष जताया गया। इस मौके पर उत्तराखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी कल्याण महासंघ का गठन किया गया। जिसमें श्याम लाल शाह अध्यक्ष और भीम लाल मेहरा महासचिव बने।
प्रेस क्लब में मगन लाल शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि भारत रत्न डा. भीमराम अंबेडकर ने दलितों को सामाजिक बराबरी देने के लिए आरक्षण देने का प्रावधान किया है। लेकिन कुछ संगठन कोर्ट की आड़ लेकर दलितों के अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर दलित वर्ग भी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी कल्याण महासंघ का गठन किया गया। जिसमें श्याम लाल शाह अध्यक्ष, भीम लाल मेहरा महासचिव, राम लाल मेहरा संयोजक, नारायण लाल सरंक्षक, आरवी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिजल दास एवं वीरू शाह उपाध्यक्ष, मनोज शाह, बिहारी लाल सह सचिव, अनिल आर्य एवं कल्याण सिंह संगठन मंत्री, वीरू लाल शाह कोषाध्यक्ष, भरत लाल और सुरेश पाल प्रचार सचिव, शिव लाल तथा हंस लाल शाह आय व्यय निरीक्षक, बेणी माधव शाह विधि सलाहकार के साथ ही रामचंद्र शाह प्रवक्ता बनाए गए।