{"_id":"58a095844f1c1b5d36d83cc2","slug":"763-polling-parties-distributed-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"763 मतदान पार्टियों को वितरित की सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
763 मतदान पार्टियों को वितरित की सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त बैठक ली। डीएम की देखरेख में सभी छह विधानसभाओं को 13 फरवरी को रवाना होने वाली 763 मतदान पार्टियों को चुनावी सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन
पांच किमी से ऊपर पैदल दूरी के 101 मतदेय स्थलों को एक-एक अतिरिक्त ईवीएम दी जा रही है। मतदेय स्थल की 200 मीटर परिधि में कोई भी प्रत्याशी चुनाव बस्ते नहीं लगाएंगे। एसएसपी एनएस नपलच्याल ने कहा कि मतदान के लिए 600 होमगार्ड हिमाचल, 250 राजस्थान और 360 जनपद के हैं।
विज्ञापन
वहीं पैरा मिलिट्री, पीएसी के जवान भी तैनात हैं। मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के विवरण की सूची सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी गई है। इस मौके पर एडीएम डा. एसके बरनवाल, सीओ हीरा सिंह रौथाण, ईई नमित रमोला, सुरक्षा कर्मी प्रभारी सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन