फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   6 thousand rupees cheques were distributed to the beneficiaries of PM Awas Yojana

Tehri News: पीएम आवास के लाभार्थियों को छह-छह हजार के चेक बांटे

Sat, 05 Oct 2024 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 05 Oct 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
6 thousand rupees cheques were distributed to the beneficiaries of PM Awas Yojana
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उत्तराखंड सरकार के ओर से रसोई घर के लिए सामग्री क्रय करने के लिए छह-छह हजार के रुपये के चेक वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को घर दे रही है। जबिक राज्य सरकार उन्हें बिजली और पानी सहित जरूरी सामग्री क्रय करने के लिए नकद धनराशि भी दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख सुनीता देवी ने वर्ष 2023-24 के 33 लाभार्थियों को छह-छह हजार रुपये के चेक बांटे। अन्य लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 में जाखणीधार ब्लाक में आर्थिक रूप से कमजोर 94 परिवारों के घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख 30-30 हजार रुपये दिए गए। जिन लाभार्थियों के आवास बने हैं, उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किचन की सामग्री खरीदने के लिए छह-छह हजार रुपये की मदद जा रही है। बीडीओ रोशन लाल ने बताया कि वर्ष 2021-22 से अब तक 267 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, एबीडीओ दिग्विजय सिंह, एडीओ केआर रतूड़ी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, प्रधान बबीता गुसाईं, रामप्रताप सेमवाल, धर्म सिंह गुनसोला, विनोद डबराल और भानू थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed