फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   58 booths of the district marked very sensitive

जिले के 58 बूथ अति संवेदनशील चिह्नित

Sun, 16 Jan 2022 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
58 booths of the district marked very sensitive
विधानसभा चुनाव के लिए जिले की छह विधानसभा सीटों में बनाए गए 951 मतदेय स्थलों में से 40 बूथ संवेदनशील और 58 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर पुलिस और पैरामैलिट्री फोर्स की मौजूदगी में चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। टिहरी जिले में 40 पोलिंग बूथ संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से सर्वाधिक 21 बूथ नरेंद्रनगर विधानसभा में है। इसके अलावा टिहरी विधानसभा के 8, घनसाली के 7, प्रतापनगर के 2 और धनोल्टी और देवप्रयाग विधानसभा में एक-एक बूथ भी शामिल हैं, जबकि अति संवेदनशील श्रेणी में 58 बूथ हैं। सर्वाधिक 19-19 बूथ देवप्रयाग और नरेंद्रनगर में, धनोल्टी में 11, टिहरी में 6 और प्रतापनगर विधानसभा में एक बूथ अति संवेदनशील श्रेणी का है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अति संवेदनशील बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी। जबकि संवेदनशील बूथों पर पीएसी और पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। जिससे चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed