फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   490 Divyangjans got registered in the camp

Tehri News: शिविर में 490 दिव्यांगजनों ने कराया पंजीकरण

Thu, 28 Nov 2024 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 28 Nov 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
490 Divyangjans got registered in the camp
नई टिहरी। समाज कल्याण विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए गए दिव्यांग शिविर में दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर प्रमाणपत्र जारी किए गए। उसके बाद जरूरतमंदों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। नरेंद्रनगर ब्लाक के चाका, घनसाली और थत्यूड़ में भी दिव्यांग शिविर लगाकर प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीआईसी बौराड़ी में लगाए गए दिव्यांग शिविर में पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित ने दिव्यांगजनों के अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उन्हें मुख्य धारा में जोड़ें। डीएम ने कहा कि किसी दिव्यांगजन का किसी अन्य विभाग में कोई काम हो तो वह अपना आवेदन समाज कल्याण अधिकारी को दे सकते हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि शिविर में 112 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया। उनमें से 43 के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। दिव्यांगजनों को सात व्हीलचेयर, दो वॉकर, 18 छड़ी, एक जोड़ी बैशाखी, 12 कान की मशीन वितरित की गई। 240 वृद्धावस्था, 80 विधवा और 43 दिव्यांग के आवेदनों पर पेंशन सत्यापन की कार्रवाई की गई। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, सीएमएस डाॅ. अमित राय और राजेंद्र जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed