फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   395 post offices of Tehri division will remain closed till July 21

Tehri News: टिहरी मंडल के 395 डाकघर 21 जुलाई तक रहेंगे बंद

Wed, 16 Jul 2025 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 16 Jul 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
395 post offices of Tehri division will remain closed till July 21
नए एपीटी सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने से नहीं होगा लेनदेन और अन्य कार्य
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी मंडल के टिहरी और उत्तरकाशी जिले के सभी डाकघरों में 21 जुलाई को आईटी 2़ 0 रूल आउट (एपीटी) सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। इससे डाकघरों में आम जनता से संबंधित सभी लेनदेन व अन्य कार्य नहीं होंगे। डाक अधीक्षक ने बताया कि डाक कर्मियों को पूर्व में इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

टिहरी मंडल के मुख्य डाक अधीक्षक गंगा सिंह राणा ने बताया कि टिहरी मंडल के सभी 395 डाकघरों में एपीटी सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन की नई शुरूआत की जा रही है जिसे डाक विभाग के कर्मचारी इन दिनों संपादित करने के काम में जुटे। नए सॉफ्टवेयर के अपलोड होने के बाद डाकघरों की सेवाओं में सुधार होने के साथ सुरक्षित होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में यह कार्य किया जा रहा है। 22 जुलाई से सभी डाकघरों में यह प्रणाली लागू हो जाएगी। डाक अधीक्षक ने कहा कि 19 जुलाई शनिवार से पुराने को नए सिस्टम में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जो 21 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टिहरी व उत्तरकाशी जिले के 19 डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित कार्यों के लिए चिह्नित किया गया है लेकिन वर्तमान में टिहरी जिले के नई टिहरी चंबा, नरेंद्रनगर व घनसाली डाकघरों में आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं का संचालन चल रहा है। सितंबर तक चिह्नित डाकघरों में 50 प्रतिशत आधार सेंटरों का संचालन शुरू हो सके। एक आधार सेंटर पर विभाग के दो कर्मचारियों की लॉगिन आईडी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed