Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   36 child scientists selected for state level

Tehri News: राज्य स्तर के लिए 36 बाल वैज्ञानिक चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
36 child scientists selected for state level
स्व़ शोभन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। विज्ञान ड्रामा की टीम से 8 और विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 28 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर विज्ञान महोत्सव के लिए चयन किया गया है। जिसमें कुल 36 छात्र-छात्राएं शामिल है।
विज्ञापन




जिला विज्ञान समन्वयक अलख नारायण दुबे ने बताया कि विज्ञान ड्रामा में राइंका जौनपुर श्रीकोट की टीम प्रथम स्थान पर रही। जिसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विषय के अंतर्गत आने वाले उप विषय- खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में कल्पना रमोला, प्रियांशी, परिवहन एवं संचार में निर्मल, आर्यन, प्राकृतिक खेती में सुमित रावत, याशिका, आपदा प्रबंधन में आदर्श रतूडी, आदर्श नौटियाल,गणितीय प्रतिरूपण एवं संगणात्मक चिंतन में प्रियांशु गैरोला, आयुष गुसाईं, कचरा प्रबंधन में रोहित नेगी, राधिका पुंडीर तथा संसाधन प्रबंधन में विकास गुसाईं और मानसी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में खाद्य,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में गणेश प्रसाद, दिव्यांशु डंगवाल, परिवहन एवं संचार में वंशिका, अंकुश सिंह पंवार, प्राकृतिक खेती दृष्टि चौहान, विकास पंवार, आपदा प्रबंधन में आरव पेटवाल, ईशा राणा, गणितीय प्रतिरूपण एवं संगणात्मक चिंतन में अंशिका जड़धारी, ईशांत रावत, कचरा प्रबंधन में अंशुल रावत, अदिति तथा संसाधन प्रबंधन में अनुष पंवार, अमन रावत क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। विज्ञान ड्रामा में प्रथम विजेता टीम के 8 तथा विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता और उप विजेता 28 छात्र-छात्राएं आगामी 8 से 10 नवबंर को देहरादून में आयोजित होने वाले महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर विजेता और उप विजेता आने वाली टीम और छात्र-छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीपी सिंह ने स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ़ विजय मोहन गैरोला, डॉ़ रामपाल गंगवार, रामाश्रय सिंह, आलोक गौमत, कृष्ण चंद श्रीवास्तव, अनूप असवाल, अमित शर्मा, पीयूष काला,डॉ़ एसके सिंह, डॉ़ दयाधर दीक्षित, डॉ़ संजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed