{"_id":"c55131de09fbf51f5b5149f7b5b1914f","slug":"34-children-squeak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की सीढ़ी गिरी, 34 बच्चे बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की सीढ़ी गिरी, 34 बच्चे बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाकेदार के भवन की सीढ़ी मंगलवार को धराशायी हो गई। इस दौरान स्कूल में पढ़ रहे 34 बच्चे बाल-बाल बचे। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए कक्षाएं बाहर खुले आसमान के नीचे ही चलाई जा रही है। स्थिति यह है कि बरसात के दिन बच्चे स्कूल ही नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
भिंलगना ब्लॉक की थाती कठूड़ पट्टी की ग्राम पंचायत बूढ़ाकेदार के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत में जाने वाली सीढ़ियां डेढ़ बजे के करीब अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस दौरान वहां कक्षाओं में पढ़ रहे 34 बच्चे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
यह स्कूल भवन वर्ष 2003 में बनाया गया था जो 12 साल में ही जर्जर स्थिति में पहुंच गया। शासन-प्रशासन और विभाग के उच्च अधिकारियों ने जर्जर भवन की सुध नहीं ली है। स्कूल को भी अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया गया है। खतरे के बीच कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन