{"_id":"57cda3354f1c1baa30318201","slug":"250-teacher-honored-for-good-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य के लिए 250 शिक्षक सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य के लिए 250 शिक्षक सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव में विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं का किया सम्मान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों ने छात्रों और शिक्षकों ने शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। चंबा के जीआईसी बगासूधार में पर्यटन एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने करीब एक करोड़ की धनराशि से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बह्मपाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य रेखा पुंडीर, धीरज पंत, बुद्धि सिंह पुंडीर, बरफ सिंह नेगी, एसएस चौहान, रघुभाई जड़धारी, विजेंद्र उनियाल, दिनेश उनियाल, विनोद सजवाण, बलबीर नेगी आदि मौजूद थे। लंबगांव में विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शिक्षक संघ के सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर क्षेत्र के 250 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम दीपेंद्र नेगी, बीडीओ कीर्ति पंवार, बीईओ गिरीश राणा, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, सब्बल सिंह राणा देवी, देवी सिंह पंवार, दयाल सजवाण मौजूद थे।
विज्ञापन
ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल में फादर मैनेजर सोजन और प्रधानाचार्य सिस्टर सोनी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह कठैत, सोमेन मुखर्जी, प्रवेश श्रीवास्तव, लाजवंति, सुनैनी, अनुभूति, राधा, पिंकी उनियाल, ऋषिका, शकुंतला, वंदना मौजूद थी। चंबा के नवयुग स्कूल में भी छात्र-छात्राओं कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, सुशील बहुगुणा, सुबोध बहुगुणा, अमित आदि मौजूद थे। जीआईसी पांगरखाल में राज्य पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने ग्लोबल वार्मिंग पर जागरूकता संकलन के सात सौ पृष्टों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन