फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   1642 displaced families will now receive equal rights.

Tehri News: 1642 विस्थापित परिवारों को अब मिलेगा समान हक

Mon, 12 Jan 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 12 Jan 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
1642 displaced families will now receive equal rights.
भूमि का मुआवजा पांच से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति वर्गफुट से मिलेगा
विज्ञापन

मुआवजा बढ़ाकर देने के लिए पुनर्वास निदेशक ने सचिव सिंचाई को भेजा पत्र
नई टिहरी। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित पुरानी टिहरी शहर के विस्थापितों को एक बार फिर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। टिहरी शहर के वार्ड संख्या एक से छह तक के लगभग 1642 भूमिधर विस्थापितों को भूमि मुआवजा पांच रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भुगतान किए जाने के संबंध में डीएम / पुनर्वास निदेशक नितिका खंडेलवाल ने सचिव सिंचाई को पत्र भेजा है।
पुरानी टिहरी शहर के विस्थापित परिवारों को पूर्व में केवल पांच रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भूमि मुआवजा दिया गया था जबकि कुछ परिवारों को बाद में 30 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भुगतान किया गया। इससे विस्थापितों के बीच असमानता की स्थिति बनी हुई है। विधायक किशोर उपाध्याय के निर्देश पर प्रशासन के स्तर पर की गई जांच के अनुसार वार्ड एक से छह तक लगभग 1642 विस्थापित परिवार ऐसे हैं, जिन्हें बढ़ी हुई दर का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

सचिव सिंचाई को भेजे पत्र में पुनर्वास निदेशक ने बताया है कि टिहरी बांध विस्थापितों से जुड़े इस प्रकरण को लेकर पूर्व में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के साथ बैठकें हो चुकी है जिनमें अवशेष भूमिधर परिवारों की पहचान कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। पुनर्वास निदेशक ने सचिव सिचाई को भेजे पत्र में सभी अवशेष विस्थापित भूमिधर परिवारों को समान रूप से 30 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से मुआवजा दिए जाने के लिए दिशा निर्देश मांगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि शासन को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि इसको जल्द स्वीकृति मिलेगी जिसके बाद भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल ने पुनर्वास निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेजने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed