फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आईटीआई ढालवाला से नरेंद्रनगर हो शिफ्ट

आईटीआई ढालवाला से नरेंद्रनगर हो शिफ्ट

Sat, 06 Jul 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई ढालवाला से नरेंद्रनगर हो शिफ्ट
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उद्योग व्यापार मंडल ने ढालवाला में संचालित आईटीआई को नरेंद्रनगर शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि ढालवाला में संस्थान के पास अपनी भूमि और भवन नहीं होने के कारण संस्थान बंद होने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि यहां कई सरकारी भवन खाली पड़े हैं, जिससे संस्थान को यहां शिफ्ट करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने कहा कि ढालवाला में संचालित आईटीआई के पास भूमि और भवन नहीं है। संस्थान भवन का किराया देने में सक्षम नहीं है। उन्होंने बताया कि संस्थान शिफ्टिंग को लेकर आईटीआई के प्रधानाचार्य शैलेंद्र मोहन शर्मा ने भी डीएम को पत्र भेजा था। उसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम को नरेंद्रनगर में खाली भवन की उपलब्धता के बाबत रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन जनवरी से प्रशासन को यहां पड़े खाली भवनों से अवगत नहीं कराया गया है। जिससे 1984 से ढालवाला में संचालित संस्थान बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने संस्थान को नरेंद्रनगर शिफ्ट करने की कार्रवाई जल्द शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, महासचिव नरेंद्र कुमार, अशोक बजाज, राजेंद्र सिंह राणा, संरक्षक सुंदर सिंह रावत, मुकेश पुंडीर, प्रीतम लाल और छविराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed