फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सीएम को समस्याओं से करवाया अवगत

सीएम को समस्याओं से करवाया अवगत

Fri, 05 Jul 2019 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
सीएम को समस्याओं से करवाया अवगत
नई टिहरी। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर रांगड़ के नेतृत्व में धनोल्टी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

सीएम को दिए ज्ञापन में पर्यावरणविद् वृक्ष मानव स्व. विश्वेश्वर दत्त सकलानी की ओर से लगाए गए शहीद नागेंद्र सकलानी स्मृति वन के संरंक्षण एवं संवर्धन, पुजारगांव इंटर कालेज में उनकी मूर्ति लगाने, पूर्व में सत्यौं में स्वीकृति राजकीय महाविद्यालय में इस सत्र से कक्षाएं शुरू करवाने, नागेंद्र स्मृति वन में पर्यावरण वृक्ष एवं जड़ीबूटी शोध केंद्र, अतिथि गृह निर्माण, वृक्ष विवि की स्थापना करने, कद्दूखाल-कुमाल्डा मोटर का नाम विश्वेश्वर दत्त के नाम पर रखने समेत कई समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। ज्ञापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल, बुद्धि प्रसाद सेमवाल व जुपल सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed