{"_id":"5d1f82a28ebc3e3c6c039cbc","slug":"15623461211-new-tehri-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। व्यापार मंडल ने थाना पुलिस पर बाजार में शराबियों के हुड़दंग पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने पर कड़ा रोष जताया है। व्यापारियों ने यहां शहीद स्मारक पर सांकेतिक चक्का जाम करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
शहीद स्मारक पर एकत्रित व्यापारियों ने कहा कि बाजार में आए दिन शराबियों की संख्या बढ़ती जा रही है। नशे में धुत होकर व्यापारियों के साथ ही आम लोगों के साथ मारपीट कर गाली-गलौच करना आम बात हो गई है। इस दौरान पुलिस के नदारद रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने कहा कि बाजार की कानून व्यवस्था पुलिस के बजाय होमगार्डों के भरोसे है, जिससे शराबियों की हरकतें नहीं थम रही हैं। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस से कई बार होमगार्ड के साथ ही पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई, बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार नहीं किया गया तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद राणा ने व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृति को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जाम लगाकर प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत, जगदीप रावत, दर्शन सिंह रावत, हुकम सिंह रावत, विजय सिंह, उदयवीर सिंह और सतीश रांगड़ आदि शामिल थे।