फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   औद्यानिकी एवं वानिकी विवि में दो साल से नहीं कुलपति और कुलसचिव

औद्यानिकी एवं वानिकी विवि में दो साल से नहीं कुलपति और कुलसचिव

Sun, 07 Jul 2019 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
औद्यानिकी एवं वानिकी विवि में दो साल से नहीं कुलपति और कुलसचिव
नई टिहरी। सरकार कृषि, औद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के लिए कई दावे कर रही है, लेकिन इनसे जुड़े संस्थानों की सुध नहीं ले रही है। उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भी उनमें से एक है। कुलपति, कुलसचिव, तीनों कैंपस के डीन लंबे समय से काम चलाओ व्यवस्था पर चल रहे हैं, जबकि प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के दर्जनों नॉन टीचिंग के सैकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं। नॉन टीचिंग में विवि का कामकाज उपनल कर्मचारी ही संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की अनदेखी औद्यानिकी एवं वानिकी विवि पर भारी पड़ रही है। विवि लंबे समय से मैन पावर की कमी से जूझ रहा है। अगस्त 2017 में कुलपति प्रो. मैथ्यू प्रसाद ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। तब सरकार ने विवि के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में प्रतिनियुक्ति पर डीन के पद पर कार्यरत प्रो. सीएम शर्मा को छह-छह माह के लिए एक साल के लिए कुलपति बनाया था। 2018 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह अपने मूल विभाग चले गए थे। इसके बाद जीबी पंत कृषि विवि के कुलपति, विवि के ही सीनियर प्रोफेसर, गढ़वाल आयुक्त और फिर से तीन जुलाई को जीबी पंत विवि के कुलपति को ही प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में विवि के प्रो. बीपी नौटियाल जो औद्यानिकी महाविद्यालय भरसार परिसर के प्रभारी डीन हैं, वही कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं। विवि के रानीचौरी और चिरबटिया परिसर में स्थायी डीन भी नहीं है। यहां पर प्रभारी डीन ही व्यवस्था देख रहे हैं। साथ ही विवि में सहायक कुलसचिव, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर सिविल, असिस्टेंट डायरेक्टर फार्म के दो-दो, वित्त नियंत्रक एक के स्वीकृत है। लेकिन सभी पद रिक्त चल रहे हैं, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के 56, एसोसिएट प्रोफेसर 34, प्रोफेसर के नौ पद खाली है। नॉन टीचिंग करीब 320 पद रिक्त हैं। इन पदों के सापेक्ष उपनल कर्मी अपनी सेवाएं देकर कामकाज संभाल रहे हैं। विवि के कृषि विज्ञान केंद्र में फरवरी 2019 में नॉन टीचिंग के 10 पदों के लिए इंटरव्यू हुआ, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हो पाया। प्रभारी कुलसचिव प्रो. बीपी नौटियाल ने बताया कि कुलपति की नियुक्ति शासनस्तर से होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed