फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जैविक खेती से 2022 तक आय दोगुनी करने के बताए तरीके

जैविक खेती से 2022 तक आय दोगुनी करने के बताए तरीके

Wed, 03 Jul 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
जैविक खेती से 2022 तक आय दोगुनी करने के बताए तरीके

विज्ञापन
नई टिहरी। उद्यान विभाग ने परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत समूहों को जैविक खेती और उद्यानीकरण की जानकारी दी। यहां आयोजित कार्यशाला में समूह से जुड़े किसानों को विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकियों का उपयोग कर जैविक खेती के माध्यम से 2022 तक आय दोगुनी करने के तरीके बताए।

बुधवार को विकास भवन में आयोजित कार्यशाला का मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 से केंद्र सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय संपोषणीय कृषि मिशन के तहत परंपरागत कृषि विकास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत 90 प्रतिशत केंद्र और 10 प्रतिशत राज्यांश पर योजनाएं संचालित की जा रही है। जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी ने प्रशिक्षण में जैविक खेती को व्यवसायिक उपयोग करने, उत्पादों के विपणन की व्यवस्था करने और विक्री में मदद करने की जानकारी दी। सपोर्ट एजेंसी शील बायोटेक लिमिटेड के निदेशक डा. एनआर बटकेश्वर ने समूह के जुड़े किसानों को योजना के उद्देश्य बताए। बताया कि नौ जुलाई से गांव-गांव जाकर विभाग की ओर से बनाए गए 300 समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर अपर उद्यान अधिकारी दीर्घपाल नेगी, कृष्ण स्वरूप डबराल, प्यारे लाल, रोशनी देवी, अनीता, उर्मिला, बबीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed