{"_id":"5ceac39cbdec22075e0775dc","slug":"15588894217-new-tehri-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलंग पट्टी के गांवों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलंग पट्टी के गांवों में पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंग पट्टी के चैतवाण गांव, घुत्तु, घणाती, राणीडांग, मलेथी गांव के लोगों पर जल संस्थान की लापरवाही भारी पड़ रही है। किगरियाणा-चैतवाण, मेहरगांव-घुत्तु पेयजल योजना से पानी की नियमित आपूर्ति न होने से लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द ही पानी की आपूर्ति न होने पर जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
चैतवाण गांव, घुत्तु, घणाती, राणीडांग, मलेथी गांव में किगरियाणा-चैतवाण, मेहरगांव-घुत्तु पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से गांव में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। समन सिंह धनाई, ज्ञान सिंह, भीम सिंह, धन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को इन दिनों दो किमी दूर गदेरे से पानी ढोना पड़ रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों के पास पानी की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज करा दी गई है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। जल संस्थान के ईई अभिषेक वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को वहां निरीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यदि कही समस्या होगी, तो जल्द ही पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।