{"_id":"5ce97424bdec22075d23a513","slug":"15588035418-new-tehri-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव में टिहरी संसदीय सीट पर मिली करारी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी नए कार्यकर्ता को सौंपने का अनुरोध किया है।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राणा ने लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहा जनहित के मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मुखर होकर संघर्ष किया। बावजूद इसके जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को सही तरह से नहीं पहुंचा पाए हैं। नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों और आशाओं पर उन्हें खरा उतरना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पत्रकार वार्ता में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, नगर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, मुर्शरफ अली उपस्थित रहे।