फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्राकृतिक नजारों से भरपूर है कांडा जाख पर्यटक स्थल

प्राकृतिक नजारों से भरपूर है कांडा जाख पर्यटक स्थल

Sat, 25 May 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक नजारों से भरपूर है कांडा जाख पर्यटक स्थल

विज्ञापन
नई टिहरी। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जौनपुर ब्लॉक के कांडा-जाख के युवाओं ने गांव को धनोल्टी ईको पार्क की तरह विकसित करने का बीड़ा उठाया है। उनकी मेहनत रंग लाई तो कांडा-जाख भी पर्यटन का बड़ा हब बन सकेगा।

मूसरी के बाटाघाट से सात किमी दूर घने जंगलों के बीच बसा कांडा जाख ट्रेकिंग करते हुए पहुंचा जा सकता है। गांव से हिमालय की ऊंची चोटियों का विहंगम दृश्य देखते ही बनता है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून पाने के लिए इससे बेहतर जगह मिलना आसान नहीं है। कांडा जाख के क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल कैरवाण, ईको पार्क समिति के अध्यक्ष सुरेश कैरवाण, कौर सिंह, गंभीर सिंह पंवार, महावीर पंवार, रविंद्र, बिजेेंद्र और रमेश आदि ने तीन साल पहले जब कुछ देशी-विदेशी पर्यटकों को जंगल के बीच मखमली घास के मैदान में पहुंचाया, तो वह इस क्षेत्र के कायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्राकृतिक सौंदर्य समेटे इस गांव ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की ठानी है। उन्होंने बताया कि कांडा जाख को होम स्टे, विलेज पर्यटन, साहसिक खेल के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि यहां के प्राकृतिक नजारों से अभिभूत अमेरिका के पर्यटन प्रेमी माइकल डैन लंबे समय से आते रहते हैं। उन्होंने क्षेत्र में सुविधाएं जुटाने के लिए हर संभव सहयोग का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed