{"_id":"5ce9740bbdec220756712c56","slug":"155880351612-new-tehri-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दिए तनाव से बचने और कैरियर निर्माण के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दिए तनाव से बचने और कैरियर निर्माण के टिप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का इंतजार कर रहे कक्षा 10-12वीं के छात्रों के लिए शनिवार को इंटर कॉलेज गरखेत में कार्यशाला आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम के तनाव से बचने और भविष्य में करियर निर्माण के टिप्स दिए।
मुख्य वक्ता पंचकर्मा एक्सपर्ट डा. निवेदिता श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को मेडिकल और पैरामेडिकल में करियर की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कहा हर बच्चे का व्यक्तित्व अलग होता है और सीखने का भी अपना तरीका होता है। इनर व्हील क्लब ऋषिकेश की अध्यक्ष रेखा गर्ग ने छात्र-छात्राओं को अध्यात्म, योग और ध्यान के महत्व से रूबरू कराया। कहा कि यह जरूरी नहीं है कि बोर्ड परीक्षा का टॉपर छात्र का ही मेडिकल, इंजीनियर, आर्मी या प्रशासनिक सेवा में चयन होगा। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र भी अपने मेहनत के बलबूते मेडिकल सहित अन्य क्षेत्रों में सफलता अर्जित कर सकता है। इनर व्हील क्लब की सचिव सलोनी गोयल ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए जीवन का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। कामयाबी पाने के लिए निरंतर प्रयास रहने के बावजूद कभी व्यक्ति के हाथ निराशा लगती है। ऐसे में हिम्मत हारने के बजाय आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का मुकाबला करने पर अवश्य ही कामयाबी मिलती है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील पंवार, शिक्षक रामानुज पैन्यूली, शशिकांत रयाल, ओम प्रकाश कोटनाला, दीपा टम्टा उपस्थित रहे।