{"_id":"5ce973edbdec22075b0c09bf","slug":"15588034873-new-tehri-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरकंडा मंदिर में धूमधाम से मनाएंगे गंगा दशहरा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरकंडा मंदिर में धूमधाम से मनाएंगे गंगा दशहरा मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में गंगा दशहरा मेला धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। 12 जून को गंगा दशहरा पर देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इससे पहले 11 जून को दिल्ली के देवी भक्तों की ओर से रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। भगवती गंगा के अवतरण का यह विशेष पर्व इस साल 12 जून को आ रहा है। गंगा दशहरा पर सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। गंगा दशहरा पर राज्यभर से श्रद्धालु देवी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इस साल गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर 11 जून को कद्दूखाल में हर वर्ष की भांति दिल्ली के देवी भक्तों की ओर से रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के विजय सिंह राणा, जय सिंह राणा और बलदेव सिंह कुमाईं ने बताया कि पूर्व संध्या पर जागरण कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर दी गई है। रात्रि जागरण में लोक कलाकार मुकेश कठैत और उनकी टीम देवी का गुणगान करेगी। मंदिर के पुजारी पंडित रमेश लेखवार ने बताया कि गंगा दशहरा पर देवी की विशेष पूजा-आराधना की जाएगी। गंगा दशहरा पर देवी दर्शन का विशेष महत्व है।