फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चुरेड़ा में बालगंगा से हो रहा रेत और पत्थरों का अवैध खनन

चुरेड़ा में बालगंगा से हो रहा रेत और पत्थरों का अवैध खनन

Mon, 15 Apr 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
चुरेड़ा में बालगंगा से हो रहा रेत और पत्थरों का अवैध खनन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों चुरेड़ा के समीप बालगंगा नदी से रेत और पत्थरों का अवैध खनन का कारोबार जोरों पर है। जेसीबी से रेत और पत्थरों का खनन हो रहा है। लोगों का आरोप है कि तहसील प्रशासन की मिली भगत के बिना अवैध खनन संभव नहीं है।

चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर घनसाली तहसील मुख्यालय से 40 किमी दूरी पर स्थित चुरेड़ा में रेत और पत्थरों के अवैध खनन का धंधा खूब फल-फूल रहा है। चुरेड़ा में जेसीबी से बालगंगा नदी से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। खनन वाले स्थान पर रेत और पत्थरों का ढेर जमा पड़ा है। चुरेड़ा में खनन कर वहां से रेत और पत्थरों की सप्लाई घोड़े और खच्चरों से गांवों में की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग से अक्सर हर दिन तहसील प्रशासन के अधिकारी आवागमन करते हैं, लेकिन कभी वे खनन स्थल पर देखने तक नहीं आए। यदि इसी तरह अवैध खनन चलता रहा, तो बारिश के दिनों में बालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों को खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। तहसीलदार जगत सिंह धनोला का कहना है कि चुरेड़ा में कोई खनन पट्टा स्वीकृत नहीं है। वहां खनन होने की शिकायत किसी ने भी दर्ज नहीं की है। जांच के लिए तहसील कर्मियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed