फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Mon, 01 Apr 2019 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के पुजारगांव (रौणद) के ग्रामीणों ने लंबे समय बाद भी सड़क निर्माण न होने पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नेता हर चुनाव में उन्हें आश्वासन देते हैं, लेकिन समस्या आजतक हल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गांव के थकलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्ष पहले सरकार ने गांव को सड़क से जोड़ने के लिए डोडग थापला-पुजारगांव दो किमी मोटर मार्ग स्वीकृत था, लेकिन अभी तक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नही हुआ। कहा कि लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। बावजूद लोनिवि द्वितीय चरण की स्वीकृति न मिलने के कारण मार्ग का निर्माण शुरू नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से दो किमी पैदल चलना पड़ रहा है। पूर्व में जनप्रतिनिधियों से लेकर लोनिवि ने ग्रामीणों को कई आश्वासन दिए हैं। ग्रामीण लगातार सड़क की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। इस मौके पर प्रधान सुरेश कुमार, बर्फेश्वर प्रसाद, गुणानंद, सुंदरमणी, सत्य प्रसाद, कैलाश चंद्र, चिंतामणी, बृजमोहन, पप्पू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed