फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मतदान जागरूकता में भी अहम भूमिका निभाएंगे शिक्षक

मतदान जागरूकता में भी अहम भूमिका निभाएंगे शिक्षक

Sat, 30 Mar 2019 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
मतदान जागरूकता में भी अहम भूमिका निभाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
नरेंद्रनगर/थत्यूड़। मतदाता जागरूकता अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ ने कहा कि विकास की धूरी माने जाने वाली शिक्षा मतदाता जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक मतदाताओं को मतदान करने के लिए बेहतर ढंग से जागरूक कर सकते हैं।

सीईओ ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भी जिले ने तीसरा स्थान हासिल कर राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। डीईओ माध्यमिक शिव प्रसाद सेमवाल ने शिक्षा अभियान के उद्देश्यों, पहुंच, नामांकन, गुणवत्ता, क्षमता और संस्थागत सुधार के बारे में बताया। इस मौके पर अलख नारायण दूबे, डा. रामगोपाल गंगवाल, बीईओ भिलंगना एसके अंथवाल आदि मौजूद थे। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ के छात्र-छात्राओं ने बाजार में मतदान जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्राचार्य डा. सतपाल सिंह सहानी, राजेश सिंह, डा. संदीप कश्यप आदि उपस्थित रहे। उधर, इंटर कॉलेज मरोडा सकलाना के एनएसएस स्वयं सेवियों ने भी रैली निकाली। इस मौके पर शिक्षक डा. त्रिलोक चंद्र सोनी, यशपाल सिंह, सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed