फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   18 उपाधीक्षक बने पुलिस का हिस्सा

18 उपाधीक्षक बने पुलिस का हिस्सा

Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
18 उपाधीक्षक बने पुलिस का हिस्सा
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। लोक सेवा आयोग से चयनित 18 पुलिस उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद शुक्रवार को यहां पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में दीक्षांत परेड का आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने नव प्रशिक्षितों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल कराया। प्रशिक्षण के दौरान बाह्य कक्ष में शांतनु पारासर प्रथम और अंत: कक्ष में पूर्णिमा गर्ग प्रथम रहीं।

पुलिस महानिदेशक रतूड़ी ने कहा कि पुलिस के सामने कई चुनौतियां है। पुलिस को इस चुनौती के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्य करना चाहिए। समाज में शांति व्यवस्था कायम रखना, चुनाव ड्यूटी और अपराध नियंत्रण पुलिस अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां है। दीक्षांत परेड में पूर्णिमा गर्ग परेड कमांडर प्रथम और नरेंद्र पंत और संगीता टम्टा परेड कमांडर द्वितीय रहीं। प्रशिक्षुओं को पुलिस उप महानिरीक्षक व पीटीसी निदेशक मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश चंद्र देवली, प्रतिसार निरीक्षक चंद्र सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण मनीष जसवाल, निरीक्षक संजय चौहान और निरीक्षक आरबी चमोला के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन वी विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल व एपी अंशुमान, उपमहानिरीक्षक जगतराम जोशी, सीओ प्रकाश चंद्र देवली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed