नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम में इस सत्र में बीटेक उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया है। सत्र के पहले कैंपस इंटरव्यू में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन ब्रांच के सात छात्र-छात्राओं का साफ्टवेयर कंपनी एफटेकीज के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्रों को जून में नियुक्तियां दी जाएगी। इसके साथ ही जल्द ही अन्य कंपनियां भी प्लेसमेंट देने के लिए आने की संभावनाएं हैं। शुक्रवार को अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर के मार्ग दर्शन में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के लिए देहरादून की साफ्टवेयर कंपनी एफटेकीज इंटरव्यू के लिए पहुंची। कंपनी के एचआर आनंद शर्मा, पपेन चंद, तकनीकी हेड आऊद अहमद, अशोक कुमार ने करीब 42 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू लिया, जिसमें कंप्यूटर साइंस ब्रांच के संजय रावत, सौरभ शर्मा, साक्षी नेगी, पूजा जोशी और इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन ब्रांच की आकांक्षा पंत, अविनिश पोखरियाल, अफताब आलम का चयन हुआ। संस्थान के प्लेसमेंट आफिसर मनदीप गुलेरिया ने बताया कि मई में परीक्षाएं संपन्न होने के बाद जून में चयनित छात्रों की कंपनी में नियुक्तियां होगी। बताया कि अन्य कंपनियों को भी प्लेसमेेंट के लिए आमंत्रित किया है। संभावनाएं है कि अप्रैल, मई में अन्य मल्टी नेशनल कंपनियां भी प्लेसमेंट को आएगी। इस मौके पर प्रज्ञा बलूनी, धीरेंद्र नेगी, सुमित कुमार, ऋचा बिजल्वाण, नीतिन गुप्ता आदि मौजूद थे।