{"_id":"5c9cedeebdec22140559b45e","slug":"155378848120-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी ने रैली निकालकर कई जगहों पर की सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी ने रैली निकालकर कई जगहों पर की सभाएं
विज्ञापन
Teerath Singh Rawat
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। पौड़ी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के चाका, गजा, खाड़ी, आगराखाल, फकोट और नरेंद्रनगर का भ्रमण कर मोदी और त्रिवेंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अलग-अलग जगहों पर आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी ने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है।
पौड़ी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने चाका में रैली निकाली और गजा, आगराखाल, नरेंद्रनगर में बाइक रैली निकाल कर रोड शो किया। वहां आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर है। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड और रेल परियोजना देकर आयुष्मान जैसी योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि भाजपा गढ़वाल सीट से रिकार्ड मतों से जीतेगी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, रेखा राणा, प्रमुख विनीता बिष्ट, मदन रावत, आदित्य कोठारी, नलिन भट्ट, दिनेश डोभाल, गजेंद्र खाती, राजपाल पुंडीर, अतर सिंह रावत, बेबी असवाल, आशा टम्टा आदि मौजूद थे।