{"_id":"5c8542c0bdec22146e0f929b","slug":"15522373412-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को निलंबित करने का संघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक को निलंबित करने का संघ ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ऊधमसिंह नगर में बोर्ड परीक्षा की कापी का मंडल खोने में शिक्षक को निलंबित करने का राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध किया है। उन्होंने सरकार को ज्ञापन भेजकर बोर्ड परीक्षा की कापी को सुरक्षित पहुंचाने के उचित कदम उठाने की मांग की।
राजकीय शिक्षक संघ ने सीईओ के माध्यम से सरकार को भेजे ज्ञापन में उन्होंने प्रत्येक विकासखंड स्तर पर दो-दो संकलन केंद्र बनाने, उत्तर पुस्तिकाओं को विभागीय वाहन से पुलिस सुरक्षा के साथ सीधे मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाने, प्रश्नपत्र और कापियों को ले जाने की जिम्मेदारी पटवारी व पुलिस को देने, बंडल को वॉटर प्रूफ थैले पर रखवाने, परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात करने, शिक्षक का निलंबन वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंत्री लक्ष्मण रावत, प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी, प्रदीप रावत, अनिल कठैत, रजनीश नौटियाल, उपेंद्र मैठाणी, प्रकाश बहुगुणा, दाताराम भट्ट, केसर सिंह, धनबीर रावत आदि मौजूद थे।