फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   किसानों को पढ़ाया आय दोगुनी करने का पाठ

किसानों को पढ़ाया आय दोगुनी करने का पाठ

Wed, 06 Mar 2019 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
किसानों को पढ़ाया आय दोगुनी करने का पाठ

विज्ञापन
नई टिहरी। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी व कृषि विभाग की पहल पर बुधवार को किसान मेला आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने काश्तकारों को किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण और परंपरागत कृषि विकास योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान मेले का शुभारंभ विधायक धन सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का सरकार से वचन लिया है। किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी इसके लिए रोड मैप भी तैयार किया गया है। विवि के संयुक्त निदेशक प्रसार डा. अरविंद बिजल्वाण ने विवि की ओर से कृषि और वानिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और परंपरागत कृषि विकास योजना की जानकारी दी। जिलव उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी, डा. हीरा बल्लभ पंत ने पर्वतीय क्षेत्र में सब्जी और फलों के उत्पादन की संभावनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील किसान विजय जड़धारी, सह निदेशक शोध डा. अमोल वशिष्ठ, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. आलोक, डा. कीर्ति कुमारी, डा. सीएस धनाई, डा. बीएस बुटोला, पदम सिंह, विजय सिंह तड़ियाल, मंगलानंद डबराल, सुनीता देवी, संगीता देवी, दीपक रमोला, अमित सिंह, विनोद चंद रमोला उपस्थित रहे। संचालन शिखा और डा. अरुणिमा पालीवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed