फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सड़क निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल 10 वें दिन भी जारी

सड़क निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल 10 वें दिन भी जारी

Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल 10 वें दिन भी जारी

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। सड़क निर्माण की मांग को लेकर गेंवाली गांव के ग्रामीण बुधवार को 10वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। सड़क निर्माण शुरू नहीं होने तक उन्होंने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। आंदोलनरत ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर गेंवाली गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। विनकखाल-गेंवाली सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रधान बचन सिंह रावत के नेतृत्व में रजमा देवी, सुभद्रा देवी, जयत्री देवी, पदमा देवी, कुंवर सिंह, सुंदर सिंह, सोहन सिंह, महेंद्र सिंह, मातवर सिंह, शेर सिंह, माखन सिंह, विजेंद्र सिंह, शेर सिंह रावत, सोहनलाल गेंवाली 25 फरवरी से गांव में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जबकि इनके समर्थन में जेठू सिंह, भगवान सिंह, बचन सिंह राणा और रतन सिंह भी दो मार्च से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेबाजी की। कहा सड़क निर्माण शुरू न होने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed