फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   टीएचडीसी ऋषिकेश ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट

टीएचडीसी ऋषिकेश ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट

Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
टीएचडीसी ऋषिकेश ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट
Volleyball Tournament - फोटो : amarujala

विज्ञापन
नई टिहरी। कोटेश्वर हाइड्रो इलैक्ट्रिक प्रोजेक्ट में आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए कोटेश्वर में अंतर परियोजना दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें टीएचडीसी ऋषिकेश की टीम विजेता रही।

कोटेश्वर बांध परियोजना के खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि परियोजना महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। काम के साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट टीएचडीसी भागीरथीपुरम टिहरी, कोटेश्वर और ऋषिकेश टीमों के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच टीएचडीसी बीपुरम टिहरी और टीएचडीसी ऋषिकेश के बीच खेला गया, जिसमें टीएचडीसी ऋषिकेश ने बीपुरम को तीन सेटों में लगातार 25-22, 25-16 और 25-20 अंकों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। ऋषिकेश टीम के सरदार सिंह चौहान को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। इस मौके पर रेफरी मनोज नेगी, मुकेश उनियाल, राजेंद्र सजवाण, उप महाप्रबंधक बीके सिन्हा, एके घिल्डियाल, सहायक कमांडेंट जेपी गोस्वामी, आरएस नेगी, हिमांशु असवाल, गिरीश उनियाल, एसएस राणा, आरडी ममगाईं, दुर्गा विजल्वाण, प्रदीप डोभाल, हरीश उनियाल और अब्बल सिंह बागड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed