{"_id":"5c7fe450bdec2213e30538fb","slug":"155188548713-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में छाया रहा सड़क, पानी और बिजली के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में छाया रहा सड़क, पानी और बिजली के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक की बीडीसी बैठक में खस्ताहाल सड़कों, पानी और बिजली के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने रोष जताते हुए कहा कि पांच साल पहले जिन समस्याओं को सदन में उठाया था, वह आज भी जस के तस हैं। प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख बबीता शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। धमाड़ी के प्रधान महावीर ने पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई गई घुघतीडुंगा मोटर मार्ग की घटिया गुणवत्ता पर सवाल उठाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह बुढाण ने उनियालगांव-नागरजा मोटर मार्ग मरम्मत की मांग प्रमुखता से उठाई। मंशाराम भट्ट ने कहा कि ज्वारना-कंस्यूड़ मोटर मार्ग के मलबे सेे किल्वाण गांव का पानी का टैंक दब गया था। पीएमजीएसवाई ने मार्च तक टैंक मरम्मत करने का आश्वासन दिया था।
किल्वाणगांव और सरखेत में झूलते विद्युत तारों से कभी भी हादसा हो सकता है। सदस्यों ने कहा कि जीआईसी छाम में आधार कार्ड सेंटर स्थापित करने की मांग की। बैठक में डीडीओ आनंद सिंह, तहसीलदार बीपी भट्ट, वीडीओ भगवती प्रसाद डबराल, प्रधान राजेश भट्ट, पीएमजीएसवाई के एई गितेश सैनी, ऊर्जा निगम के जेई शीशपाल राणा, जल संस्थान के जेई गिरीश सेमवाल, बुद्धि सिंह बिष्ट, विजय लक्ष्मी, गंभीर सिंह गुसाईं, भरोसा लाल आदि उपस्थित रहे।