फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ओणेश्वर मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

ओणेश्वर मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Tue, 05 Mar 2019 10:11 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
ओणेश्वर मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
festival - फोटो : amarujala
लंबगांव (टिहरी)। सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही समापन हो गया। दूर-दराज से आए शिव भक्तों ने आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। गायिका रेशमा शाह और लोक गायक धनराज ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी ने कहा कि मेले उत्तराखंड की संस्कृति के द्योतक हैं। इनके संरक्षण के लिए सरकार के साथ-साथा स्थानीय लोगों को भी पैरवी करनी चाहिए। मेला संरक्षक और जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि ओणेश्वर महादेव ओण, भदूरा पट्टी सहित पूरे ब्लॉक के आराध्य देव हैं। अगले वर्ष मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उदय रावत ने कहा कि बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर की कई समस्याएं अभी बनी हुई है, सरकार को चाहिए कि उन्हे हल करें। पूर्व प्रमुख रोशन लाल सेमवाल ने कहा कि डोबरा-चांठी पुल बनने से ही क्षेत्र की समस्याएं दूर होंगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व लोक गायिका रेशमा शाह ने ‘ले भूजी जला रे चूड़ा’, ‘कू होली भग्यानी बांद’, ‘घोट सिमनिए’ गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लोक गायक धनराज ने ‘कमली बांद’, ‘माया रौंतेली’ गीतों पर खूब वाहवाही लूटी। अर्जुन सेमटिया ने भी कई गीत गाए। टिहरी बांध प्रभावित रैका विकास समिति के सैन सिंह पंवार ने सेवा टीएचडीसी की ओर से क्षेत्र में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का स्टॉल भी लगाया। इस मौके पर आनंद रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष लंबगांव भरोसी देवी, खुशाल सिंह रावत, सरोप सिंह पंवार, धूम सिंह रांगड, राकेश थलवाल, वीरचंद रमोला, राम सिंह सजवाण, गजेंद्र कंडियाल, रोशन रांगड, रविंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed