फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चार साल बाद भी नहीं चली बार्ज बोट

चार साल बाद भी नहीं चली बार्ज बोट

Tue, 05 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
चार साल बाद भी नहीं चली बार्ज बोट
नई टिहरी। प्रतापनगर के बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों के कष्ट दूर होने के नाम नहीं ले रहा हैं। सितंबर 2015 में जब बार्ज बोट ट्रायल के लिए टिहरी झील में उतरी तो प्रभावितों को बड़ी उम्मीद जगी कि जल्द ही उन्हें झील से आरपार होने में सुविधा मिलेगी, लेकिन चार साल बाद भी बार्ज बोट का संचालन शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील के कारण आवाजाही में परेशानियां झेल रहे प्रतापनगर के लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सरकार ने 2013 में सौ लोगों और आधा दर्जन वाहनों को आरपार के लिए करीब तीन करोड़ की लागत से बार्ज बोट उतारने का निर्णय लिया था। बमुश्किल 2015 अप्रैल में मुंबई की एक कंपनी ने कोटीकालोनी झील किनारे बार्ज बोट का निर्माण शुरू कर सितंबर में ट्रायल किया था। सरकार ने बार्ज को चलाने के लिए पीपीपी मोड देने का निर्णय लिया था, लेकिन सरकार को कोई पार्टनर नहीं मिल पाया। वर्ष 2018 में बार्ज बोट टाडा (टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण) को हस्तांतरित किया गया। टाडा के पास नियमित रूप से बार्ज को चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। वर्तमान में टाडा केवल सरकारी कार्यक्रमों में ही बोट का संचालन करता है। टाडा के अपर मुख्य कार्याधिकारी अजयवीर सिंह का कहना है कि वर्तमान में बार्ज बोट टाडा के पास है, जो व्यक्ति बार्ज का प्रयोग करना चाहते हैं। वह टाडा में न्यूनतम चार्ज जमा करवाकर बार्ज की सुविधा ले सकते हैं। नियमित चलाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed