{"_id":"5c4b3191bdec2273a74cf723","slug":"15484318812-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ फसल से निरोग रहेगा मानव: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ फसल से निरोग रहेगा मानव: नेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कृषक उत्थान समिति की ओर से प्राथमिक स्कूल बेरनी में आयोजित सम्मान समारोह में जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित सर्वोदयी नेता धूम सिंह नेगी और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी को सम्मानित किया गया।
बेरनी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सर्वोदयी नेता धूम सिंह नेगी ने पहाड़ से हो रहे पलायन, जंगलों का अंधाधुंध दोहन और खेती में रासायनिक खादों का प्रयोग करने पर खासी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि किसान पारंपरिक बीजों का प्रयोग करें और खाद के लिए गोबर का प्रयोग करें। तभी फसल स्वस्थ होगी और मानव भी निरोग रहेंगे। उन्होंने बेरनी के प्रधान ज्ञान सिंह रावत की मांग पर बेरनी में बैंक शाखा खोलने, जर्जर पंचायत भवन में चल रहे आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर वाचस्पति रयाल, समिति के राम सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह रावत, मंगल सिंह नेगी, डा. मनोज वर्मा, डा. भास्कर, प्रधानाचार्य प्रेम नारायण यादव, पूरण सिंह नेगी और सत्येंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।