{"_id":"5c0e9787bdec224144744013","slug":"154446020719-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी झील को बना रहे रोजगार का जरिए: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी झील को बना रहे रोजगार का जरिए: नेगी
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला साहसिक खेल विभाग को 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिला योजना से करवाए जा रहे प्रशिक्षण में 30 युवक-युवतियों को रॉक क्लाबिंग, जुमारिंग, रिवर क्रासिंग आदि की गतिविधियां सिखाई जाएगी।
कोटीकालोनी में आयोजित एडवेंचर फाउंडेशन के प्रशिक्षण का टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। कहा कि सरकार टिहरी झील को रोजगार का जरिए बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि साहसिक एकेडमी के संचालन को नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वाटर स्पोर्ट्स गोवा के साथ अनुबंध हो चुका है। अब जल्द ही एकेडमी में युवाओं को सस्ती दारों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधायक ने केरल आपदा के दौरान रेस्क्यू कर करीब चार सौ लोगों को सुरक्षित निकालने वाली उत्तराखंड के 26 लोगों की टीम में शामिल रहे प्रवीन रांगड और नवीन नेगी को सम्मानित किया। जिला साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि जिला योजना के तहत 16 पुरुष और 14 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, प्रशिक्षक अरविंद रतूड़ी, वीरेंद्र नौटियाल, प्रवीन, मोनिका नेगी, नेहा पुंडीर, कविता आदि मौजूद थे।