फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जनता दरबार में 15 शिकायतें हुई दर्ज

जनता दरबार में 15 शिकायतें हुई दर्ज

Mon, 10 Dec 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में 15 शिकायतें हुई दर्ज
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने जनता दरबार में 15 शिकायतें सुनी। उन्होंने सड़क निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुई भूमि और भवनों का मुआवजा तत्काल देने और बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने बताया कि बंदर फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों पर भी हमला कर रहे हैं। डीएम ने वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह को बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। पालिका सभासद सतीश चमोली ने वार्ड संख्या-07, एम ब्लॉक में झाड़ी काटन की मांग की। भिलंगना के भेटी के यासीन खान ने सड़क की जद में आई कब्रिस्तान की भूमि के मुआवजा भुगतान, प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने जीआईसी से केशरधान नैचोली से अन्यत्र भेजे गए दो शिक्षकों को मूल विद्यालय में तैनात करने समेत समेत 15 लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाई। इस मौके पर एसडीएम मुक्ता मिश्र, सीएमओ भागीरथी डा. जंगपांगी, डीडीओ आनंद सिंह, डीईओ बेसिक सुदर्शन बिष्ट, डीएचओ डा. डीके तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, ईई विद्युत राकेश कुमार, ईई लोनिवि केएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed