{"_id":"5c095607bdec2241742bda7e","slug":"154411576114-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी के लिए करना होगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी के लिए करना होगा लंबा इंतजार
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को एनसीसी में प्रवेश के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। एनसीसी निदेशालय से विवि को अभी सीटें आवंटित नहीं हो पाई। विवि को एनसीसी में एक हजार सीटों की आवश्यकता है।
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 56 राजकीय महाविद्यालयों और 184 स्ववित्त पोषित कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एनसीसी में दाखिला का बेसब्री से इंतजार है। जुलाई से विवि का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। आधा शैक्षणिक सत्र बीतने के बाद भी महाविद्यालयों को एनसीसी की सीटें आवंटित नहीं हो पाई है, जबकि संबद्ध कॉलेजों की ओर से विवि प्रशासन को जुलाई में ही एनसीसी सीटें आवंटित करने का प्रस्ताव सौंप दिया गया था, लेकिन विवि प्रशासन की लापरवाही अब सैकड़ों छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ने लगी है, जो एनसीसी में प्रवेश लेने के इच्छुक थे। एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने के लिए वेटेज अंक मिलते हैं। इस सत्र में एनसीसी शुरू न होने से छात्र-छात्राएं मायूस हैं। इस बाबत विवि के क्रीड़ाधिकारी डा. हेमंत बिष्ट का कहना है कि विवि की ओर से एक हजार सीटों का प्रस्ताव एनसीसी निदेशालय स्तर पर विचाराधीन है। यदि इस माह भी निदेशालय से सीटों का आवंटन विवि को हो जाता है, तो इसी सत्र में एनसीसी शुरू किया जा सकता है। विलंब हुआ तो अगले सत्र में एनसीसी विधिवत शुरू कर दिया जाएगा।