{"_id":"5c0955f3bdec22418e1adfc0","slug":"154411574116-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल बैंकिंग को और बढ़ावा दें बैंकर्स: भटगांई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल बैंकिंग को और बढ़ावा दें बैंकर्स: भटगांई
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिलास्तरीय सलाहकार, समीक्षा समिति और आरसेटी सलाहकार समिति की संयुक्त त्रैमासिक बैठक लेते हुए सीडीओ आशीष भटगाई ने वित्तीय साक्षरता की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। बैंकर्स को निर्देश दिए कि जनता को बैंकिंग व बीमा सेवाओं की सही जानकारी दी जाए।
विकास भवन सभागार में सीडीओ भटगाई ने कहा कि जनता को सुगम बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य सेे माइक्रो एटीएम की स्थापना तीन माह के भीतर करें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में सक्रिय बचत बैंक खातों की संख्या सात लाख 2002 है, जिसमें मात्र पांच लाख 89 हजार 847 बैंक खातों को आधार से जोड़ा गया है। नाबार्ड के डीडीएम कृष्णा सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018-19 के लिए 82 इकाइयों लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए 226 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी डीएस ढुंगरियाल, जेपी तिवारी, डीएचओ डा. डीके तिवारी, जीएम उद्योग महेश प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, पर्यटन अधिकारी एसएस यादव आदि मौजूद रहे।