फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भिलंगना नदी से एक और बच्चे का शव बरामद

भिलंगना नदी से एक और बच्चे का शव बरामद

Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
भिलंगना नदी से एक और बच्चे का शव बरामद
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना नदी किनारे खेलने के दौरान लापता हुए एक और बच्चे का शव पुलिस ने नदी से बरामद कर लिया। एक बच्चा अब भी लापता चल रहा है। लापता बच्चे की तलाश में एसडीआरएफ की टीम भिलंगना नदी में तीसरे दिन भी सर्च आपरेशन में जुटी रही।
विज्ञापन

गिरगांव के तीन बच्चे दो दिसंबर शाम पांच बजे घर से गांव के नीचे भिलंगना नदी किनारे खेलने गए हुए थे। इसी दौरान तीनों बच्चे नदी किनारे रेत निकालने के लिए रखे गए वाहन के टायर ट्यूब के ऊपर बैठकर नदी में तैरने उतर गए। बच्चों के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च आपरेशन चला रही है। बीते दिन अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद का शव नदी से बरामद कर लिया गया था। बुधवार को सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस ने आयुष (8) पुत्र राकेश सिंह का शव घटना स्थल से डेढ़ सौ मीटर दूर नदी से बरामद करने में कामयाबी पाई। एक बच्चा अब भी लापता चल रहा है। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed