{"_id":"5c06b01ebdec22414b47c9db","slug":"15439422162-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में दर्ज शिकायतें जल्द करें हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में दर्ज शिकायतें जल्द करें हल
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 24 शिकायतें दर्ज की गई। उनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम सोनिका ने शिकायतों का जल्द निस्तारण कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
नरेंद्रनगर में आयोजित तहसील दिवस में जयपाल सिंह नेगी ने संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति कराने की मांग की। राजेंद्र सिंह की ओर से नगर क्षेत्र में बढ़ रहे बंदरों से निजात दिलाने की मांग पर वन विभाग और अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डौंर गांव के प्रेम सिंह पुंडीर के पेयजल लाइन का मुद्दा उठाया। दुआधार के अजय धमांदा ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार के पहुंच मार्ग का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। कुम्हारखेड़ा के वाचस्पति रयाल ने क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत कराने की मांग की। डौर गांव के कुंदन सिंह ने लोनिवि के मलबे से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कराने की मांग की। एसपी चमोली ने वार्ड 11 के भगवती कालोनी में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। उधर नैनबाग में आयोजित तहसील दिवस में 15 शिकायतें दर्ज। एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा ने समय रहते समस्याएं निपटाने को कहा।