{"_id":"5c055de0bdec2241773547c1","slug":"154385562610-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर रहने पर प्रधानाचार्य का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर रहने पर प्रधानाचार्य का जवाब तलब
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक डा. संजू प्रसाद ध्यानी ने संस्कृत महाविद्यालय श्री ज्वालामुखी विनयखाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राए और प्रधानाचार्य नदारद मिले। ड्यूटी से गायब रहने पर उन्होंने प्रधानाचार्य का जवाब तलब किया है।
सहायक निदेशक डा. ध्यानी ने बताया कि संस्कृत महाविद्यालय श्री ज्वालामुखी विनयखाल में 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान सभी छात्र-छात्राएं और प्रधानाचार्य नदारद मिले। कुछ ही शिक्षक वहां मिले। पूछने पर शिक्षकों ने सहायक निदेशक को बताया कि प्रधानाचार्य छात्रों को लेकर स्थानीय मेले में प्रतिभाग करने गए हैं, जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य का जवाब तलब करते हुए छात्रों की नदारद रहने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। बाद में उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय बेलेश्वर चमियाला का निरीक्षण किया।