{"_id":"5c01676fbdec2241913021fa","slug":"154359593119-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोल्टी के विकास को मिले चार करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोल्टी के विकास को मिले चार करोड़
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय रुर्बन मिशन योजना के तहत धनोल्टी को तीन साल में मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत यहां शिक्षा, पेयजल और सड़क की पुख्ता व्यवस्था के साथ ही पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से पहली किश्त के रूप में चार करोड़ 80 लाख रुपये जारी कर दिए गए है।
शुक्रवार को विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने यह जानकारी दी। उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर संचालित की जा रही योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सिंचाई, वन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, पर्यटन आदि विभाग मिलकर किसानों की आय बढ़ाने को काम करें। केंद्र सरकार की ओर से रुर्बन मिशन योजना के तहत चयनित धनोल्टी के विकास कार्यों की भी समीक्षा कर उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए भरत भट्ट, अधिशासी अभियंता युवराज सिंह, सतीश नौटियाल, पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, एएमए दुर्गा सिंह चौहान, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, डीएचओ डा. डीके तिवारी, एआर सुभाष गहतोड़ी आदि मौजूद थे।